श्रीनगर। आतंक की राह पर निकला एक कश्मीरी युवक घर लौट आया। बडगाम जिला पुलिस ने युवक के वापस लौटने पर उसको हर सहायता देने का वादा किया। युवक कुछ दिन पहले लापता हो गया था। इसके बाद पता चला कि वह आतंकी बन गया है। तब उसके परिवार के हस्तक्षेप से वह वापस लौट आया। जिला पुलिस ने इसका स्वागत किया है।