जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग में हिंदी विषयों के 11 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति हुए हैं। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) सिफारिश पर इन सहायक प्रोफेसर को नियुक्त किया गया है। 10 उम्मीदवार जम्मू संभाग से हैं जबकि एक कश्मीर संभाग से है।
इन उम्मीदवारों को 21 दिनों में नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। जम्मू संभाग के उम्मीदवारों के लिए नोडल अधिकारी प्रिंसिपल गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड हैं जबकि कश्मीर संभाग के उम्मीदवारों के लिए नोडल अधिकारी प्रिंसिपल एस कॉलेज श्रीनगर हैं। ये उम्मीदवार नियुक्ति के पहले दो साल तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। इसके बाद उनकी सेवाओं को नियमित किया जाएगा। इसमें कश्मीर निवासी हुमेरा युसूफ है जो हिंदी की सहायक प्रोफेसर बनी हैं। ब्यूरो