फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंबल चोया में मिला तेंदुए के शवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सिंबल चोया क्षेत्र मेें सड़क किनारे तेंदुए के एक शावक का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की एक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वाईल्ड लाईफ की टीम ने शावक के शव को अपने कब्जे में लिया। कर्मचारियों ने पाया कि उस के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगल में ठंड के कारण शावक की मौत हुई होगी। बाद में वाइल्ड लाइफ की टीम शव को अपने साथ ले गई। रेंज आफिसर कटड़ा कुशल सिंह ने बताया कि जरूरी औपचारिकताओं के बाद शव को वाइल्ड लाइफ को सौंपा है। गौरतलब है कि सिंबल चोया, पेई नाला व अंजी नाला क्षेत्र में आए दिन तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें