फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने नष्ट की 600 किलो लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी विभाग ने अपर सकताचक इलाके में दबिश देकर गैर कानूनी रूप से बनाई गई छह सौ किलो लाहन को नष्ट किया है। पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की कठुआ रेंज के ईटीओ रफीक नायक, इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने टीम सहित औचक तलाशी अभियान शुरू किया। अपर सकताचक के खेतों और विराने में छुुपाई गई अवैध रूप से निर्मित लाहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लाहन सेहत के लिए हानिकारक है, ऐसे में लोगों को भी आगाह किया गया है कि इसके सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें