जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार 11 जनवरी को लोगों की शिकायतें सुनेंगे। लोग कन्वेंशन सेंटर जम्मू में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शिकायतों का निवारण करवा सकते हैं। पहले 10 जनवरी (वीरवार) को समस्याएं सुनीं जानी थीं, मगर किसी कारणवश कार्यक्रम नहीं हो पाया।