फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से आर-पार हुए पीओके नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गत हफ्तों की ही तरह एक बार फिर नियंत्रण रेखा के आर-पार बरसों से बिछुड़े लोगों को आपस में मिलवाने के लिए पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। अपनों से मिलने के लिए 27 पीओके नागरिक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए, जिन्हें सगे संबधियों ने नम आंखों से विदा किया। पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट खोले गए। दोनों तरफ के अधिकारियों जहांगीर खान और नईम अहमद ने आपस में हाथ मिलाया, जिसके बाद सर्वप्रथम भारत की तरफ से 23 लोग पुंछ-रावलाकोट बस में सवार हो कर नियंत्रण के उस पार गए। इनमें सभी 23 पीओके नागरिक थे, जो भारत में बसे रिश्तेदारों के पास एक माह बिता कर लौटे हैं। वहीं, उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार हो कर 4 लोग इस पार पहुंचे। नववर्ष में भी पाकिस्तान प्रशासन की तरफ से किसी भी भारतीय नागरिक को पीओके आने के लिए परमिट जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें