विजयपुर। सवांखा मोड़ में अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक्सीडेंटन अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। उनकी पहचान राकेश वर्मा और सुरेश कुमार दोनों निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।