फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने खून चूस कर बच्चे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की मंजाकोट तहसील के गंभीर मुगलां गलूटी क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर मुगला क्षेत्र में चार साल का मोहम्मद उस्मान घर के आंगन में खेल रहा था। तभी कहीं से तेंदुआ आंगन में घुस आया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने मासूम के शरीर से खून चूस कर उसे वहीं फेंक दिया। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य पहुंचे तो उन्हें बच्चा बेहोश मिला। इसके बाद वे उसे मंजाकोट के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें