जम्मू। बिजली ढांचे पर कार्य के चलते सोमवार को शहर के कई इलाकों में हाय तौबा की स्थिति रही। संजय नगर में ट्रांसफार्मर पर कार्य के चलते सुबह सात बजे गुल हुई बिजली सायं छह बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इसके अलावा सुबह सात से दस बजे तक गांधी नगर, बाहु प्लाजा, त्रिकुटा नगर के कुछ हिस्सों, जम्मू विश्वविद्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, विक्रम चौक में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। नानक नगर, शास्त्री नगर, गांधीनगर के कुछ हिस्सों में इस दौरान सुबह सात से दस बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों का आरोप हैं कि तापमान बढ़ने के साथ साथ बिजली विभाग की तरफ से अघोषित कटौती के अलावा पावर शट डाउन करने का क्रम बढ़ाया दिया गया है।