फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हाईवे पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने जैसे ही लाठियां भांजना शुरू की, जाम में फंसे लेाग भी सहम गए। घंटों से दिक्कत का सामना कर रहे लोगों के होश उस समय फाख्ता हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने वाहनाें को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव में कई वाहनों की शीशे टूट गए। हाईवे पर प्रदर्शन शुरू होने के साथ ही जिला पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारी पुलिस दल बल के साथ पहुंच गए। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों का हंगामा करने से रोकने के लिए चारों ओर से घेर रखा था। काफी समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी हाईवे से हटने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें