अमर उजाला ब्यूरो जम्मू।जम्मू-कश्मीर स्किल डिवेलपमेंट मिशन ने सोमवार से दस दिवसीयनिशुल्क आनलाइन क्रैश कोर्स शुरू किया हैंइस में युवाओं को आनलाइन माध्यम से छहविभिन्न कोर्स का ्प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।इसमें इंटरनेट वेब डिजाइनिंग,उद्यमिता विकास,जीएसटी, ब्यूटी मेकअप, घरेलू इलेक्ट्रिक सामन की मरमत, कस्टमर केयर जैसे कोर्स शामिल है।अभी तक इन कोर्स के लिए चार सौ के करीब युवाओं ने अपना पंजीकरण किया है। मिशन ने पंजीकरण के लिए गूगल लिंक जारी किए है। इसमें इच्छुक युवा अपनी इमेल, फोन नंबर दर्ज कर इसमें पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकृत युवाओं को व्हाट्स एप ग्रुप से माध्यम से इन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह आनलाइन कोर्स 28 मई तक चलेगा। इसके बाद मिशन ऐसे और भी कोर्स शुरू करेगा।इन आनलाइन कोर्स का नाम कोविड-19 लेट्स स्किल इट का नाम दिया गया हैै। इन कोर्स को विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर आयोजित किया गया है। जो युवक इन कोर्स के लिए पंजीकरण नहीं करवा सके वह अभी भी पंजीकरण करवा सकते है।स्किल डिवलेपमेंट मिशन के निदेशक डॉ. पीर जीएन सोहिल ने कहा कि कोविड-19 के कारण चल रहे लॉकडाउन में युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है।इस कोर्स की सफ्लता के बाद भविष्य में और भी कोर्स का आयोजन किया जाएगा।