फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव क्रिकेट क्लब अगले दौर में

Mon, 23 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
 जम्मू तवी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड पर जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग ट्वंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन के मुकाबले में वेव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तालाब तिल्लो क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।

तालाब तिल्लो क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नितिन ने आठ चौकों से 30 गेंदों पर ताबड़तोड़ 38 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। गुलशन ने 11 गेंदों में 6 रन जुटाए।
विज्ञापन


इसके अलावा आयरन डोगरा ने चार चौकों से 12 गेंदों पर इतने ही रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वेव क्रिकेट क्लब की ओर से कमलप्रीत ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया।

गुरप्रीत ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में वेव क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 9 ओवर में दो विकेट गंवाकर आठ विकेट से जीत अपनी झोली में डाल ली। रिंपल ने छह चौके और एक छक्के से 25 गेंदों पर शानदार 46 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बबी ने एक छक्के और एक चौके से 6 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया। सन्नी ने दो चौकों से 10 गेंदों पर 12 रन टीम के खाते में जोड़े। तालाब तिल्लो की ओर से शुभम को चार ओवर में 35 रन देकर दो सफलताएं मिली।
विज्ञापन


सोमवार को तवी स्पर्श क्रिकेट क्लब बनाम कृष्णा क्रिकेट (एम) क्लब और सर्वेश्वर बनाम चंदन सांबा (ई) के बीच भिड़ंत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें