शहर और आसपास के इलाकों में मारपीट की घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए।
जैन बाजार इलाके में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल नानक नगर निवासी नरेश कुमार (43) को लोगों ने पहले सरवाल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना पौनी चक में हुई, जहां कुछ लोगों ने आकाश (निवासी पौनी चक) नामक युवक को पीट जख्मी कर दिया।
उसे तत्काल सरवाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे भी जीएमसी रेफर कर दिया गया।