फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ बलात्कार, दो पर केस

Sun, 08 Mar 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
घरोटा क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने रछपाल सिंह और काली के खिलाफ आरपीसी की धारा 376, 506, 34 और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इलाके की ही एक महिला ने आरोप लगाया है कि पांच मार्च को वह अपने घर से किसी काम से बाहर निकली थी।

इसी दौरान पाटा बरन इलाके के रछपाल सिंह और काली ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे हथियार की नोक पर वाहन में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो बुरा अंजाम होगा। पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह अपने घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत का रुख किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियोें के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें