फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एक साल से कटड़ा नहीं पहुंची ट्रेन

Fri, 05 Apr 2013 12:25 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च 2013 भी खत्म हो गया लेकिन कटड़ा तक ट्रेन नहीं पहुंच पाई। बीते वित्त वर्ष की डेडलाइन निकल जाने के बाद अब हालांकि अधिकारियों का दावा है कि मई तक ट्रेन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसमें भी कुछ और समय लगने की संभावना है, जबकि बनिहाल से काजीगुंड रेल लाइन पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों के अनुसार इस ट्रैक पर हरी झंडी दिखा कर ट्रेन रवाना करने का इंतजार है।

इस ट्रैक पर ट्रायल भी एक महीना पहले हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अमरनाथ यात्रा से पहले बनिहाल से काजीगुंड और उधमपुर से कटड़ा तक ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन


रेल बजट में भी कालका से लेकर कटड़ा तक ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव है। रेल अधिकारियों ने ट्रेन शुरू करने की रिपोर्ट नई दिल्ली भेज दी है और अंतिम फैसला रेल मंत्रालय ही करेगा।

उधमपुर से कटड़ा तक ट्रेन शुरू करने के लिए पिछले एक साल से रेलवे के लगभग सभी आला अधिकारी दौरा कर चुके हैं। रेल बजट से पहले इन अधिकारियों ने दौरा करके ओके रिपोर्ट भी पेश कर दी। अब रेल शुरू करने की हरी झंडी का इंतजार है। जम्मू से भी आधा दर्जन ट्रेनें कटड़ा तक चलाए जाने का प्रस्ताव है।

जम्मू से कटड़ा तक करीब 70 किमी. ट्रैक है और उधमपुर से कटड़ा तक 22 किमी. के ट्रैक के बीच टनल में लगातार पानी रिसने के कारण प्रोजेक्ट लगभग चार साल तक लटक गया। अब टनल की समस्या को भी हल कर लिया गया है।

इस ट्रैक पर ट्रायल भी नहीं किया गया है, जबकि कर्मचारियों की तैनाती भी हो गई है। ट्रेन शुरू होने के साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी भेजा जाएगा।

डीआरएम फिरोजपुर एनसी गोयल ने मामले में दावा किया कि मई महीने तक कटड़ा और बनिहाल काजीगुंड के बीच रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी और ट्रैक पूरी तरह से तैयार है। इसकी तिथियों की भी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें