फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन जख्मी

Tue, 03 Feb 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। कार हटाते वक्त पीछे से आई एक एंबुलेंस ने लोगों को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस का चालक भी इस हादसे में घायल हो गया। चारों को मेडिकल कालेज में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस का चालक भी मेडिकल कालेज में सुंदरबनी से सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को लेकर अस्पताल आया हुआ था। लौटते वक्त अखनूर रोड पर नागबनी के बाहर यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे नागबनी के बाहर हुई। सुंदरबनी का रहने वाला एंबुलेंस चालक गोरी शंकर सुंदरबनी से सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को लेकर मेडिकल कालेज आया हुआ था। वह वापिस लौट रहा था कि नागबनी के बाहर उसने कुछ लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



दरअसल, यहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। सड़क से कार को हटाने में कुछ लोग मदद कर रहे थे। तभी पीछे से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इनमें अजय सिंह निवासी दोमाना, मंदीप सिंह निवासी नागबनी, भानु प्रताप निवासी नागबनी घायल हो गए। तीनों का कहना है कि एंबुलेंस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

एंबुलेंस चालक गोरी शंकर का कहना है कि वह सड़क पर अचानक सामने आई कार को बचाने की कोशिश में ऐसा कर गया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चारों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। सबसे अधिक चोट मंदीप सिंह और चालक गोरी शंकर को आई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें