फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

Mon, 23 Feb 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में साफ मौसम के बीच रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहले दिन बूथों पर पांच साल तक के 16,75,670 (कुल 19,50,291) बच्चों के  साथ 85.92 फीसदी कवर कर लिए गए। इसमें जम्मू संभाग के कुल 8,83,861 बच्चों में से 7,20,867 और कश्मीर व लद्दाख संभाग के कुल 10,66,430 में से 9,54,803 बच्चे शामिल हैं।

अब अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य में आईसीडीएस, आशा के 45,164 चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन


314 मोबाइल और 298 ट्रांजिट टीमों ने बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को कवर किया। मोबाइल टीमों ने बक्करवाल, खानाबदोश बच्चों को कवर किया। इस दौरान 11,426 बूथ स्थापित किए गए थे। इस बार विस्थापित आबादी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है।

जम्मू में सरवाल अस्पताल में परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया, डा, यशपाल शर्मा, सीएमओ जम्मू डा. रोबेंद्र खजूरिया, डा. वीके गुप्ता, डा. बसंत शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान को शुरू कराया।
विज्ञापन


कश्मीर के जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डा. सलीम फल रहमान ने अभियान को शुरू कराया। अभियान के लिए 25 लाख खुराक राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भेजी गई है। जम्मू के झुग्गी झोंपड़ी इलाकों में एनसीसी कैडेट ने पल्स पोलियो अभियान में सहयोग दिया। रियासत में पिछले चार साल में पल्स पोलियो का कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें