फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जोरदार प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के घग्वाल कसबे में एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति ठप रहने पर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम से भेंट कर विरोध व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक दिन के भीतर बिजली के जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे हाईवे को अवरुद्ध कर देंगे।

स्थानीय सरंपच विमला देवी, रमण कुमार, सुरिन्द्र गुप्ता, रोशन लाल, बिंदु, फकीर चंद, रिंकु, नोनु, बिटटू आदि ने बताया कि एक सप्ताह से उनके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन


इसको लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों नृसिंह मंदिर में मशहूर रथ खड़ा मेले के दौरान भी बिजली की आपूर्ति ठप थी।

इस बाबत उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया था। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्यौहाराें पर भी बिजली की आपूर्ति को बहाल नहीं किया जाता है जिस को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहले विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया बाद में एसडीएम को भी इस संबंध में अपनी समस्या से अवगत करवाया।

वही लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक दिन के भीतर उनके कस्बे की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे लोग हाईवे पर पहुंच जाएंगे जिस की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

इस पर एसडीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया की शीघ्र ही उन के क्षेत्र की ठप पड़ी बिजली आपूर्ति को सुचारु बना दिया जाएगा जिस पर लोग शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें