फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पुल के नीचे मृत मिली किशोरी

Sat, 21 Mar 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक, तवी नदी पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह छह बजे एक किशोरी मृत मिली है।
विज्ञापन


पत्थरों पर सिर के बल गिरने के कारण किशोरी के नाक, मुंह और कानों से खून निकला हुआ था। स्थानीय लोगों ने किशोरी को इस हालत में देखा तो नेहरू मार्केट पुलिस को सूचित किया।

तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल किशोरी की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पैर रेत से सने हुए थे।

नीले रंग का गरम प्लेन सूट-सलवार और क्रीम रंग का स्वेटर पहना हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया।
 
गांधीनगर थाना के एसएचओ परमजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।किशोरी की फोटो सभी पुलिस चौकियों और थानों में भेजी जाएगी, ताकि उसके वारिसों का पता चल सके।

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अब तक कहां-कहां लापता होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। पहचान होने तक किशोरी को 72 घंटे तक जीएमसी के शवगृह में रखकर इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी के शव का शुक्रवार को डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डा. कैलाश ठाकुर (सर्जरी, डा. बावा राम भगत (गाइनी), डा. संगीता चौधरी (फोरेंसिक मेडिसिन) और डा. रुचि खजूरिया (पैथालॉजी) द्वारा प्राइमरी रिपोर्ट में बताया गया है कि किशोरी की हालत देखकर देखकर आत्म हत्या करने का मामला ही लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें