मौसम में अभी गर्मी का अहसास रहने के कारण एमए स्टेडियम में सीजनल स्वीमिंग पूल जारी है। अमूमन मई से शुरू होने वाले इस पूल को सितंबर माह तक बंद कर दिया जाता है लेकिन इस बार मौसम में अभी उमस रहने के कारण पूल को खुला रखा गया है।
पूल में कई जूनियर खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। करीब चार साल बाद खुले स्वीमिंग पूल को लेकर तैराकों में खासा उत्साह है। पूल के दोबारा चालू होने से अब जिला और राज्य स्तरीय की प्रतियोगिताएं के लिए रास्ता साफ हुआ है।