फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सड़क हादसों में छह जख्मी

Fri, 30 Jan 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर में कार की टक्कर से राहगीर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को जीएमसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इन्हें पहले उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कुछ मामलों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानीपुर में कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में रूप नगर निवासी ज्योति देवी (45) को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरा हादसा सेरी पौनी चक्क में हुआ। यहां मोटरसाइकिल की टक्कर से सेरी रखवाला निवासी जगमोहन बख्शी (61) घायल हो गए। फ्वारा चौक में हुई तीसरे हादसे में कार की टक्कर से रिहाड़ी निवासी परषोतम कुमार (50) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति नगर में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में जानीपुर निवासी मोहिंद्र वर्मा (30) जख्मी हो गए। जगती नगरोटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से खानपुर, नगरोटा निवासी ओम कार (35) घायल हो गए। पुलिस ने कुछ मामलों में केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें