बिश्नाह मार्ग पर 26 जनवरी की रात एक स्कूटर सवार की स्कूटर स्लिप होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव घर वालों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरसेम लाल (35) स्कूटर से 26 जनवरी देर रात बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह इलाके के गांव चौरली स्थित अपने घर जा रहा था।
जैसे ही स्कूटर सवार पल्ली मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक उसका स्कूटर स्लिप हो गया, जिससे तरसेम स्कूटर से गिर पड़ा और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई।