फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की किल्लत पर प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के जतबाल के निकटवर्ती गांव संगबाली में 20 दिनों से पीने के पानी ही किल्लत बनी हुई थी। पीएचई विभाग से लेकर जिला अधिकारियों के पास अब तक यह लोग कई बार जा चुके थे परन्तु किसी ने भी उनकी सुध लेना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन


लोगों को मजबूर होकर जतवाल पुलिस नाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरना पड़ा। गांव के लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि थाना प्रभारी ने निजी टैंकरों से पानी दिलवा कर शांत किया पर प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया।

प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने बताया कि 9 दिसंबर को आखिरी बार उनके गांव में पीने का पानी आया था परन्तु उसके बाद पानी नहीं आया।

मंगलवार की दोपहर लगभग बारह बजे ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे।

इन लोगों का कहना था कि जब तक कोई अधिकारी उनके साथ बात नहीं करता तब तक वह यहां से उठने वाले नहीं हैं। धरना प्रदर्शन के लगभग पंद्रह मिन्ट बाद घग्वाल थाना प्रभारी संजीव चिब घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके घरों में आज ही पानी पहुंचेगा। थाना प्रभारी ने अपने स्तर पर कुछ निजी टैंकरों को गांव जतवाल में भेजा जिसके बाद लोगों ने राहत ली।

इसके बावजूद जिला प्रशासन और विभाग की ओर से कोई अमल नहीं किया गया जिस पर लोगों में रोष है। इस अवसर पर गांव निवासी दर्शनो देवी, नरेश कुमार, शारदा देवी, रेखा देवी, नीलमा देवी, सृष्टा देवी, राम लाल, क्षेत्र के सरपंच तरसेम सिंह ने कहा कि अगर पहली जनवरी तक उनकी समस्या का हल नहीं निकाला जाता तो वह िफफिर प्रदशऱ्र्शन करेंगे।

दो जनवरी को पुलिस नाके पास जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर देंगे और फिर तब तक नहीं खोलेंगे जब तक पीएचई विभाग का चीफ इंजीनियर उनसे पानी न देने का कारण नहीं बताएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें