गंग्याल पुलिस थाना इलाके में एक मैरिज हाल के बाद खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने पर्स चुरा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार तलविंदर सिंह (निवासी गोल गुजराल) अपने परिवार के साथ मैरिज हाल में एक विवाद समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार हाल के समक्ष खड़ी की।
जब वह समारोह से निकाल वापस पहुंचे तो कार का शीशा टूटा पाया। साथ ही सीट पर रखा पर्स गायब था। पर्स में तीन हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात थे। तलविंदर सिंह ने घटना की शिकायत गंग्याल पुलिस को की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।