फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा डेरा द्वारा बनाई गई पंजाबी फिल्म पर बैन की मांग करते हुए सिख यूथ फेडरेशन ने सोमवार को डेरा कमेटी का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में पंजाब के हालात बिगाड़ने वाले दृश्य हैं, ऐसे में इस फिल्म पर हर हाल में प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए साल पर इस फिल्म को रिलीज किया गया, तो विरोध को और मुखर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जगदीप सिंह ने कहा कि फिल्में समाज के लिए आइने का काम भी करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा द्वारा बनाई गई फिल्म सिख धर्म और पंजाबीयत को नीचा दिखाने वाली है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो इन दोनों बातों को बयां करते हैं।

ऐसे में हर हाल में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और इसे प्रदर्शित किया गया तो विरोध मुखर किया जाएगा। रविंद्र सिंह ने कहा कि पहले भी इस प्रकार के प्रयास कर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जाती रही है। डेरा प्रमुख पर पहले भी कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सेंसर बोर्ड को फिल्म में सभी पहलुओं को देखकर ही पास करना चाहिए और तब तक इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। ऐसे में अगर फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें