फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाएं मंडाल में पटरी पर नहीं लौटी बिजली सप्लाई

Tue, 23 Sep 2014 01:54 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के तांडव को हुए तीन सप्ताह होने को हैं लेकिन प्रभावित फ्लाएं मंडाल इलाका अभी भी बिजली संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन


तवी में छह सितंबर र्को आई बाढ़ में फ्लाएं मंडाल के करीब 60 गांवों को बिजली सप्लाई करने का 33 केवी का ढांचा बह गया था, जिसके बाद इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।

इलाके के 60 गांवों में गुल पड़ी बिजली को बहाल होने में अभी भी एक सप्ताह का समय और लग सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार ढांचा खड़ा करने का काम जारी है और तीस सितंबर तक बिजली बहाल हो सकती है।
विज्ञापन


प्रभावित गांवों में आंशिक रूप से दिन में 24 घंटे में केवल तीन घंटे बिजली बहाल रहने से लोग बेहाल हैं। जनजीवन तक पटरी से उतरा हुआ है।

सौहांजना गांव के सरपंच कुलभूषण खजूरिया का कहना हैै कि करीब बिजली गुल पड़े तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। गांवों में जनजीवन पटरी से उतर चुका है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे की बिजली सप्लाई की व्यवस्था बिजली विभाग ने की है लेकिन तीन घंटे में भी कई बार बिजली गुल रहती है। उनका कहना है कि हजारों घरों में अंधेरा पसरा रहता है। ऐसा लग रहा है कि फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के गांव विकास से कोसों दूर हो चुके हैं। सरकार को चाहिए कि युद्ध स्तर पर बिजली बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें