फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में पीजी विभाग ओवरआल चैंपियन बना

Wed, 24 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की अंतर कालेज जूडो चैंपियनशिप में मेजबान पीजी विभाग 22 अंक लेकर ओवरआल चैंपियन बना।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से स्थानीय इंडोर स्टेडियम में करवाई गई इस चैंपियनशिप में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ 18 अंकों के साथ उपविजेता रहा। इस स्पर्धा में संभाग भर से दस कालेजों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में जोश दिखाया।

56 किलोग्राम से कम भार में एमएएम कालेज के विश्व शर्मा ने बाजी मारी। जीजीएम साइंस कालेज के सुनील कुमार को दूसरा, डिग्री कालेज कठुआ के मुनीश और डिग्री कालेज राजोरी के गौरव भारद्वाज को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन


60 भार वर्ग में माइट के वीरभद्र सिंह पहले, पीजी विभाग के मनोज सिंह दूसरे, डिग्री कालेज राजोरी के आबिद जबर खान और डिग्री कालेज हीरानगर के साहिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 66 भार वर्ग में पीजी विभाग ने पुष्प ने सबको पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम किया।

डिग्री कालेज राजोरी के अक्षय भार्गव को दूसरा, जीजीएम साइंस कालेज के राहुल मन्हास और डिग्री कालेज कठुआ के मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

73 भार वर्ग में डिग्री कालेज हीरानगर के सादिक हुसैन पहले, पीजी विभाग के अकरम अली ने दूसरे, डिग्री कालेज राजोरी के रंजीत सिंह और जीजीएम साइंस कालेज के सुखेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 81 भार में डिग्री कालेज कठुआ के सुभाष सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू के उमर जान दूसरे, जीजीएम साइंस कालेज के रंदीप सिंह और पीजी के जाकिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। 90 भार में पीजी विभाग के रंजोध सिंह ने सबको पछाड़ा। 100 भार में पीजी विभाग के शिरान मिर्जा पहले स्थान पर रहे। ओपन भार वर्ग में डिग्री कालेज कठुआ के सुभाष सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें