फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Sun, 22 Mar 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन शिव मंदिर जाने के लिए सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजयपुर निवासी अनिल कुमार (47) शनिवार की सुबह शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पैदल जा रहा था। इस दौरान वह एक जगह से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जीएमसी के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मंदिर वाली गली में उसकी दुकान भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें