फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर उमड़ेगी वैष्णों देवी के दरबार में भीड़

Sat, 23 Mar 2013 02:20 PM IST
कटड़ा/जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होली की छुट्टियों के पास आते ही माता वैष्णो देवी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की आमद को लेकर स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन


इस बार होली के आसपास छुट्टियां पड़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता की जा रही है।

धर्मनगरी कटड़ा स्थित पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गत वीरवार को 25,653 यात्रियों ने मां के दरबार में माथा टेका था। इससे पहले बुधवार को 21,264 भक्तों का पंजीकरण हुआ था। शुक्रवार देर शाम तक यह आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया था।
विज्ञापन


एक हफ्ते से यात्रियों की औसतन संख्या 15 हजार के करीब चल रही थी, लेकिन होली की छुट्टियां पास आते ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज होना शुरू हो गई है।

यात्रा से जुड़े व्यापारी और अन्य वर्ग के लोगों में भी होली को लेकर उत्साह है। इसी के साथ नए सीजन की शुरूआत होना माना जाता है। होली पर्व के आसपास कई छुट्टियां साथ होने के कारण इस बार रोजाना 35 हजार से अधिक यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कसबे से जुड़े विभिन्न मार्गों पर अवैध पार्किंग को हटाया जा रहा है। कटड़ा से मां के भवन तक की सुरक्षा को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। भवन में भीड़ से निपटने के लिए तीसरी गुफा का विकल्प खुला रहेगा। भवन में यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं।

श्री माता वैष्णो देवी के साथ जम्मू स्थित श्री रघुनाथ मंदिर, नगरोटा स्थित कोल कंडोली, बावे वाली मंदिर, मोहमाया मंदिर आदि में भी स्थानीय और बाहर से बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें