बिश्नाह कस्बे में शनिवार को गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने उस समय हल्ला मचा दिया जब उन्हें तीन दिनों से गैस की पर्ची कटवाने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही थी।
सैकड़ों की तादाद में मौजूद नाराज गैस उपभोक्ताओं ने कसबे की गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन के साथ पत्थरबाजी भी की।
गैस एजेंसी के खिलाफ कालाबाजारी की शिकायतें पहले भी आई हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई इस कारण उपभोक्ताओं में रोष था।
वहीं लोगों के गुस्से के बाद बिश्नाह प्रशासन ने भी इस ओर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार अमित उपाध्याय मौके पर पहुंचे व लोगों को शांत करते हुए उपभोक्ताओं को गैस बंटवाई।, जिससे लगों का गुस्सा शांत हुआ।