फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी परिसर में बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 20 Apr 2013 02:01 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा होगा। भवन परिसर के विकास के लिए बने मास्टर प्लान की दोबारा समीक्षा होगी।
विज्ञापन


यात्रा के पड़ाव अर्ध कुंवारी में श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोजेक्ट बनेगा।

शुक्रवार को वैष्णो देवी भवन में पूजा अर्चना के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और राज्यपाल एनएन वोहरा ने विकास कार्यों का मुआयना करने के बाद इस संबंध में मौके पर मौजूद अफसरों को हिदायतें जारी कर दीं।
विज्ञापन


भवन स्थित डिसपेंसरी में अब एक लैब के अलावा आधुनिक एक्सरे मशीन भी लगेंगी। वैष्णो देवी भवन के आसपास बनी पुरानी इमारतों की जगह नई इमारतें बनाई जाएंगी।

साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लॉकरों की कमी दूर करने के लिए भी इन्फ्रास्ट्रक्चर पुख्ता होगा।

राज्यपाल वोहरा का कहना था कि उनकी कोशिश होगी कि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें।

वोहरा ने अर्ध कुंवारी के विकास के लिए नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के साथ ही यहां पर आधुनिक लांडरी स्थापित करने की संभावना तलाशने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को बेड शीट और कंबलों की कमी न रहे।
विज्ञापन


वोहरा ने पंछी ब्यू प्वाइंट के निकट निर्माणाधीन हेलीपेड का काम तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें