जेएंडके स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को एमए स्टेडियम में करवाई गई जेएंडके स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप में युवा प्रतिभागियों ने जोश दिखाया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत दर्ज की।
एलाइट मेन (मास स्टार्ट) वर्ग में बडगाम के अकबर खान ने बाजी मारी। बडगाम के ही सलीम को रजत और आदिल तेली को कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। पुरुष वर्ग के अंडर 14 आयु (मास स्टार्ट) में बारामुला के बिलाल अहमद सबसे आगे रहे।
पुलवामा के सुहेल अहमद को रजत और बारामुला के ही आकिब अहमद को कांस्य पदक हासिल हुआ। जूनियर (मास स्टार्ट) वर्ग में बडगाम के आदिल तेली ने स्वर्ण, बडगाम के परवेज अहमद ने रजत और बडगाम के ही आमिर अहमद ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
सब जूनियर (मास स्टार्ट) में बडगाम के मोहमिस इसमाइल ने स्वर्ण, कठुआ के आकर्षित ने रजत और बारामुला के आजिम जहूर ने कांस्य पदक हासिल किया। एलाइट पुरुष (एकल टाइम ट्रायल) वर्ग में श्रीनगर के आमिर असद ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।
बडगाम के आदिल तेली को रजत और जम्मू के योगेश को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग के अंडर 14 आयु (एकल टाइम ट्रायल) में पुलवामा के सुहेल अहमद ने स्वर्ण, बारामुला के बिलाल अहमद ने रजत और राजोरी के अमन कुमार को कांस्य पदक हासिल हुआ। पुरुष जूनियर (एकल टाइम ट्रायल) में बडगाम के परवेज अहमद ने बाजी मारी।
बडगाम के आमिर अहमद ने रजत और जम्मू के योगेश को कांस्य पदक हासिल हुआ।
पुरुष सब जूनियर (एकल ट्रायल टाइम) बडगाम के मोहमिस इसमाइल ने स्वर्ण, बारामुला के आजिम जहूर ने रजत और कठुआ के आकर्षित पाठक ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतिभागियों ने स्टेडियम के ट्रैक पर साइकिलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने डा. आशुतोष शर्मा, स. रविंद्र सिंह, स. सरवंत सिंह गिल, ओम प्रकाश शर्मा, रवि सलगोत्रा, राहुल कुमार, गुलाम रसूल, मुश्ताक अहमद आदि पहुंचे।