फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में आग ने मचाया तांडव

Tue, 19 May 2015 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से रसोई के परखच्चे उड़े वहीं कठुआ के निकट कोयला भट्ठी फट गई। एक मवेशी शेड में आग लग गई।
विज्ञापन

गरमी के आते ही आग की घटनाओं ने दहशत मचाना शुरू कर दी है। हीरानगर सब डिवीजन के हमीरपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से रसोई घर के परखच्चे उड़ गए।

कठुआ के निकट एक कोयला भट्ठी फट गई। इसी तरह से एक मवेशी शेड में आग लगने से नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार हमीरपुर गांव में वार्ड तीन के निवासी कालीदास के घर के किचन में गैस सिलेंडर फट गया। कालीदास और स्थानीय निवासी नरेश खजूरिया ने बताया कि सुबह सिलेंडर खत्म होने पर रिफिल हुआ सिलेंडर लगाया गया था।

गैस चलाकर घर की महिला किचन से बाहर निकली ही थी कि जोरदार धमाका हो गया। किचन की एक दीवार, छत की टीम इस धमाके से क्षतिग्रस्त हो गए। सिलेंडर के भी परखच्चे उड़ गए। किचन शैड घर से थोड़ा अलग होने की वजह से जानी नुक्सान होने से बच गया।
विज्ञापन


बहरहाल किचन के पास लगा एक आम और दो अमरूद के पेड़ बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद किचन की हालत देखने वाला हर कोई हैरान था। सिलेंडर के साथ रेगुलेटर लगा हुआ था, जबकि सिलेंडर बीचो बीच से फट चुका था।
विज्ञापन

उधर कठुआ शहर से सटे कंडी क्षेत्र के गैतरवां इलाके में खेत में चल रही कोयला भट्ठी फट गई। मौके पर आधा दर्जन भट्ठियां मौजूद थीं।

भट्ठी के मालिक पदम सिंह के अनुसार एक भट्ठी के भीतर का तापमान बढ़ने से यह हादसा हुआ। इसके बाद आसपास पड़े कोयले और लकड़ी को आग लगने की स्थिति बन गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया। इसी तरह से कठुआ के वार्ड दस में राकेश कुमार के घर पर स्थित मवेशी शेड में रखा सामान जल गया। दोपहर हुई घटना से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बढ़ने से रोक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें