फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जतवाल जूनियर ने रही विजयी

Sun, 29 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जतवाल मोड़ में चल रही पहली शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में जतवाल जूनियर क्रिकेट क्लब ने छन्न काना क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


छन्न काना क्रिकेट क्लब ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 117 रन बनाए। साहिल ने 41 रन और काली ने 28 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी जतवाल जूनियर की टीम ने 11 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम ने केवल तीन विकेट खोकर 11 ओवर में 120 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से परवीन कुमार ने 42 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम की ओर से अजू ने 17 व अनिल ने भी 18 रन का योगदान दिया। जतवाल जूनियर के परवीन कुमार को मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें