फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलने से आईटीबीपी का जवान हुआ जख्मी

Mon, 06 Oct 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपवाल स्थित आईटीबीपी की बटालियन में रविवार को दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान जख्मी हो गया। जवान को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। मिली जानकारी के अनुसार जवान सुरिंदर (निवासी आरएस पुरा) एक दिन पहले ही छुट्टी खत्म होने पर घर से लौटा था।
विज्ञापन


रविवार को अचानक दुर्घटनावश उसकी सर्विस राइफल से गोली निकल गई, जो उसकी छाती पर लगी। गोली की आवाज सुन यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे साथियों ने देखा की सुरिंदर घायल अवस्था में पड़ा है।

 उन्होंने उसे देर रात जीएमसी अस्पताल लाया गया। जहां उसे सीधे इमरजेंसी के आईसीयू में ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक सुरिंदर की हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, यूनिट में गोली चलने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें