फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के लिए अस्पतालों में अलर्ट

Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इमरजेंसी को मजबूती के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


एमए स्टेडियम जम्मू में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भीतर और बाहर स्वास्थ्य निदेशालय की आठ टीमें काम करेंगी। सीमांत क्षेत्रों में पाक गोलाबारी की सूरत में ब्लाक स्तर पर मोबाइल टीमें कवर देंगी।

जीएमसी में डिजास्टर प्लान सक्रिय रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इमरजेंसी स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं। स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार गणतंत्र दिवस के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ के साथ दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डा. रोबेंद्र खजूरिया के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आठ टीमें सक्रिय रहेंगी। इसमें एक टीम मुख्य परेड स्थल पर क्रिटिकल केयर एंबुलेंस, विशेषज्ञ डाक्टरों और पैरा मेडिकल के साथ तैनात रहेगी।

स्टेडियम के बाहर अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस सहित तीन अतिरिक्त टीमें तैनात होंगी। इसके अलावा डोगरा चौक पर दो एंबुलेंस के साथ चिकित्सा टीम रहेंगी। पुलिस कंट्रोल रूम में अलग से एंबुलेंस, डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित दो टीमें तैनात रहेंगी। सीएमओ कार्यालय में आपात स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

इसमें सिविल डिफेंस और रीजनल रेडक्रास का सहयोग लिया जाएगा। गांधीनगर और सरवाल अस्पताल में सभी जरूरी इंतजाम रहेंगे। हर ब्लाक पर परेड के दौरान बीएमओ की देखरेख में चिकित्सा टीम तैनात रहेगी। हर ब्लाक पर मोबाइल टीमें पाक गोलाबारी या अन्य आपात स्थिति के दौरान घायलों को चिकित्सा देने का काम करेंगी।
विज्ञापन


जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार जीएमसी में डिजास्टर प्लान सक्रिय करने के साथ इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। आपात स्थिति में घायलों को उचित इलाज के लिए अन्य दूसरे कई वार्ड खाली रखे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें