फर्जी नौकरी मामले में पांच से छह लोगों के शामिल होने की सूचना है। पुलिस ने जांच के लिए अभी तक दो लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में एक करोड़ रुपये की ठगी शामिल है। 38 लोगों को वन विभाग में नौकरी दिलाने पर ठगा गया था।
एसडीपीओ नार्थ, परबीत सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में पांच से छह लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आ रहा, जिसकी तलाश में काफी छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि करीब दो हफ्ते पहले 38 लोग पुलिस के पास एक साथ शिकायत लेकर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अपने साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।