फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडोला प्रोजेक्ट में हो रही देरी

Thu, 26 Feb 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक झील और मुबारक मंडी गंडोला प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर आल जम्मू होटल एंड लाज एसोसिएशन के प्रेसीडेंट इंद्रजीत खजूरिया की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एन पाल वसंथाकुमार और न्यायाधीश धीरज कुमार ठाकुर ने सरकार से दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि राज्य सरकार बार-बार दावा करती है कि जम्मू को पर्यटकोें के बीच आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के कदम उठा रही है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं हो रहा है।
 
अक्सर सरकार दावा करती है कि म्यूनिसिपल पार्क, हाईवे पर स्टैचु लगाने, सड़कों का निर्माण, ऐतिहासिक मुबारक मंडी को संवारने, मुबारक मंडी से बाहु फोर्ट तक गंडोला प्रोजेक्ट और प्राकृतिक झील जैसे प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा।
विज्ञापन


कटड़ा तक ट्रेन पहुंचने के बाद जम्मू का कारोबार प्रभावित हो चुका है, लेकिन सरकार पर्यटकों को रिझाने का प्रयास नहीं कर रही है।
 
याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार और सार्वजनिक एजेंसियां इस मामले में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रही हैं। वर्षों पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट को लेकर प्रतिवादी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

इसके अलावा धार्मिक महत्व वाली तवी नदी के किनारे धड़ल्ले से अवैध कब्जे हो रहे हैं। तमाम दलीलों को सुनने के बाद खंडपीठ ने दो सप्ताह में जवाब मांगा है। जेएनएफ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें