फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और धुंध से जनजीवन प्रभावित

Fri, 19 Dec 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्दियाें के पहले घने कोहरे एवं धुंध से जनजीवन प्रभावित रहा। मार्गों पर वाहन लाइटें जला कर चल रहे थे। शीतलहर और ठिठुरन से बाजाराें में भी सन्नाटा बना रहा।

दिन भर घने कोहरे की चादर बनी रहने से सर्दी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दिन भर धुंध के रहने से यात्री वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस सर्दी के मौसम मे पहली बार वीरवार को घना कोहरा व धुंध बनी रही। सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर ने लोगों को घरों के भीतर ही कैद कर दिया था।

सर्दी के चलते सरकारी कार्यालयों में भी हाजिरी सामान्य से कम दिखी। स्कूली छात्रों को भी धुंध और ठिठुरन से परेशानी बनी रही।

बाजारों में रौनक गायब दिखी दुकानदारों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया। दिनभर कोहरे की चादर से ठिठुरन बढने से लोग जगह जगह आग जला कर बैठे देखे गए।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण बीती रात को जहां दियानी में एक वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी जिससे उस की मौत हो गई। वही एक स्कूली बस भी नाले में गिरने से बाल-बाल बच गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में घने कोहरे की चादर से निकट से भी साफ दिखाई नही दे पा रहा था। जिससे हाईवे पर भी कई वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचे थे।

वही एक कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से उसे मे से दो लोग घायल हो गए थे जिन्हें मामूली चोटें आई थी व उपचार वाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

उधर जिला के दयानी के निकट हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को कुचल दिया जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सिडको के फेज दो में एक कारखाने मे काम करने वाले श्रमिक मोहमद इसाखान निवासी दरंभगा बिहार को हाईवे पर चलते हुए किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टर्माटम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें