फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बर्थडे की तैयारी में जुटे पिता की मौत

Mon, 05 Jan 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ज्यौड़ियां में मोटरसाइकिल पर सवार दंपति और उनके दो साल के बेटे को बस ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी एवं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति अपने दो साल के बेटे का जन्म दिवस मनाने के लिए बाजार से केक और सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


ज्यौड़ियां के चक मोड़ पर पहुंचने पर बस ने टक्कर मार दी। इससे विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिंदू गुप्ता घायल हो गईं। इनके दो साल के बेटे मानव का रविवार को जन्म दिवस था। बस चालक मौके से फरार हो गया।

बस में सवार  ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर जिस घर में जन्मदिवस की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें