कसबे के गांव कुल्लियां में बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से पिछले दस दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के ओम प्रकाश, जगदीश राज, मनोहर लाल, सरदारी लाल आदि ने बताया कि पिछले दस दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। बिजली का ट्रांसफार्मर जलने विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
बिजली विभाग के संबधित अधिकारियों को इस बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन उन्होंने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इसके चलते सर्दी के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासकर परेशानियाें को सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी इससे प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में भी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब सर्दियों में लोड कम होने के बाद भी यदि ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तो विभाग को इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिए।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है, ताकि उन्हें सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति होती रहे। बिजली विभाग के जेई रविन्द्र सिंह ने बताया कि 24 घंटो के भीतर बिजली के ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे।