फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड सेे थम सा गया है जनजीवन

Tue, 23 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में पड़ रही कड़ाके  की सर्दी के कारण जनजीवन थम सा गया है। सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा और आसपास के गांव में जिस तरफ निगाह जाती है उसी ओर लोग गलियों, सड़कों और नुक्कड़ों में आग सेंकते नजर आते हैं।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक सूर्य का नजर न आना और आसमान में धुंध के छाए रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोगों में खांसी, जुकाम, पैरों में सूजन और अंगुलियों में जकड़न आदि जैसी तकलीफों के कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।

अगर यही हाल कुछ दिन और रहे तो गरीब वर्ग के लोगों की हालत और भी बदतर हो सकती है। हालत यह है कि बढ़ती सर्दी के कारण अधिकतर मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे हैं। समस्या यह है कि ये लोग अगर दिहाड़ी नहीं लगाएंगे तो हो सकता है कि रात को उनके परिवार को भूखा ही सोना पड़े।
विज्ञापन


एक तरफ यहां अनेक लोग सर्दियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं और पर्यटकों के रूप में बर्फबारी वाले क्षेत्र में सर्दी का भरपूर मजा लेने जा रहे हैं वहीं गरीब वर्ग के अनेक लोग ठिठुराती ठंड से बचने के लिए रोजी-रोटी की परवाह किए बिना घरों में दुबके बैठे हैं।

अमीर वर्ग के पास तो सर्दी से बचने के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन गरीब वर्ग के अधिकतर लोग ऐसे भी हैं जिनके पास सर्दी से बचने के लिए व अपना शरीर ढकने के लिए गर्म कपड़े तक नहीं हैं।

ऐसे में कोई समाजसेवी संगठन भी आगे आकर उनकी मदद करने को नहीं आ रहा है। इस संबंध मे क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गर्मी हो सर्दी गरीब वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस बार सर्दी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं जिससे आम लोगों का जीवन यापन मुश्किल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें