फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाया जाम

Sun, 09 Nov 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुंदरपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के मामले मे सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को सड़क पर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि झड़प में सिख युवकों का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन


गांव के लोगों द्वारा रास्ता रोके जाने पर कार को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके बाद हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आरएस पुरा पुलिस मामले को एकतरफा बनाकर कार्रवाई कर रही है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

लिंक रोड सिंबल मोड़ पर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही उनकी ओर से भी मामला दर्ज करने की मांग की। इस बीच एसपी हेडर्क्वाटर रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का पक्ष सुना। इस मामले में उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद सड़क को खोल दिया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते लोगों को दूसरे मार्गों से जम्मू और आरएस पुरा जाना पड़ा। पुलिस ने अन्य मार्गों से बस और अन्य वाहनों को निकाला। इधर, समाचार पत्र के रिपोर्टर द्वारा फोटो लेते समय प्रदर्शनकारियों ने उनका कैमरा छीन लिया। साथ ही पिटाई भी कर डाली। बाद में आरएस पुरा पत्रकार संघ ने मामले में हस्तक्षेप किया। संघ ने पत्रकार के साथ हाथापाई की निंदा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें