फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 22 Oct 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर कसबे में खूब खरीदारी हुई। बर्तनों से लेकर स्वर्णकारों की दुकानों में दिन भर भीड़ रही। लिंक रोड, बार्डर मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन


हिंदू परंपरा के अनुसार मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में भगवान के लिए सबसे पहले व्यंजन बनाकर भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख समृद्धि आती है। अधिकतर लोग इसी दिन कीमती वस्तु खरीदते हैं। कसबे में सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही।

गिफ्ट आइटम और इलेक्ट्रानिक सामान भी खरीदा गया। फल और मिठाई दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। पूजा के लिए भी लोगों ने खरीदारी की। उधर, लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर पटाखों के स्टाल लगाए गए हैं। यहां दमकल विभाग को भी तैनात किया गया है। एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


दिवाली पर कसबे में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। पुलिस के साथ सेना के जवान भी गश्त कर रहे हैं। कसबे के मुख्य चौक से लेकर संपर्क मार्गों पर हर वाहन पर नजर रखी जा रही है। सेना के जवान भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। आईटीबीपी को भी सतर्क रखा गया है। हर आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें