फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चिल ब्रदर्स और यंग स्टार का मुकाबला बराबरी पर

Wed, 27 Jul 2016 12:40 PM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को कांटे की टक्कर में चर्चिल ब्रदर्स और यंग स्टार के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। बुधवार को शाम तीन बजे विजय क्लब और यंग रोवर्स के बीच भिड़ंत होगी।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले जारी रखे।

शुरुआत में किसी को कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच चर्चिल ब्रदर्स की ओर से मुजमील ने 27वें मिनट में शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों को अन्य कोई सफलता नहीं मिल पाई।

दूसरे हाफ में भी जोरदार हमले हुए। यंग स्टार की ओर से 45वें मिनट में पंकज कुमार ने शानदार गोल ठोककर टीम को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में राकेश कुमार, सुरेश गुप्ता, विजय कुमार, राकेश सुंबड़िया ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आरके कोहली, नरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, हरबंस लाल, अमरदीप सिंह, सतपाल सिंह आदि पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें