कस्बे के चक मंगा के कन्या मिडिल स्कूल में चीफ एजूकेशन अफसर मंगल देव ने 37 छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर सरपंच कमेर सिंह भी मौजूद थे। जेडईओ तरसेम लाल ने कार्यक्रम का आयोजन कर एससी, एसटी की छात्राओं को 31725 रुपये के चेक वितरित किए।
मंगल देव ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों पर घर में भी शिक्षा संबंधी ध्यान दें। अभिवावकों को सप्ताह में एक बार स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक करनी चाहिए।
इससे उन्हें पता चल सकेगा कि उनका बच्चा किस विषय में कमजोर हौ और उसे किस क्षेत्र में अधिक मेहनत की जरूरत है।