फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में फंसे यात्री मुश्किल में

Wed, 01 Apr 2015 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते नेशनल हाइवे को बंद हुए मंगलवार को चौथा हो गया था। बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की संख्या ढाई हजार के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने संख्या में बढ़ोतरी होती देख मौसम में थोड़ा  सुधार होते ही पौने दो सौ वाहन बस स्टैंड से रवाना कर दिए।
इनमें करीब दो हजार के करीब यात्रियों को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि 500 के करीब यात्री अभी भी बस स्टैंड में फंसे हैं।

गौरतलब है कि मौसम खराब होने की वजह से बस स्टैंड में ढाई हजार मुसाफिरों को रुकने के लिए इंतजार करना पड़ा था। मंगलवार को यात्रियों को चौथा दिन हो गया था।

यात्रियों का बस स्टैंड में दबाव बढ़ता देख परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने सोमवार को दौरा किया था और मौसम में सुधार होते है वाहनों को रवाना करने का आश्वासन दिया था, जिसके चलते सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे के दरमियान 175 छोटी गाड़ियों में करीब दो हजार यात्रियों रवाना किया गया है।
विज्ञापन


इनमें अधिकतर मजदूर तबके के लोग है। कुछ बाहरी राज्यों से भी आएं तो अधिकतर पैतृक घर लौटने वाले हैं। प्रशासन की ओर से इनके लिए जेडीए के होटल खोलने के साथ-साथ लंगर भी लगा दिया गया था।
विज्ञापन


बस स्टैंड से निकलकर यात्रियों ने राहत महसूस की है। बस स्टैंड में अभी भी 500 लोग रास्ता खुलने के इंतजार में है। बस स्टैंड पुलिस के मुताबिक निर्देशानुसार ही छोटी गाड़ियों को छोड़ा गया है। जल्द ही बाकी मुसाफिरों को भी रवाना किया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें