फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा

Fri, 10 Apr 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब तिल्लो मेन रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर आग की चपेट में आने से झुलसी बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मूलरूप से भद्रवाह, मौजूदा लक्ष्मी विहार, तालाब तिल्लो निवासी मीना देवी (78) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।

तालाब तिल्लो पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित कुमार के मुताबिक मीना देवी 26 मार्च को तालाब तिल्लो रोड स्थित एक मंदिर में गई थी, वहां उनका दुपट्टे नीचे लटक रहा था कि तभी अचानक एक दीये से आग उनके दुपट्टे को लग गई, जिसकी चपेट में मीना देवी भी आई।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया था। डाक्टरों के मुताबिक शरीर काफी झुलस चुका था। जीएमसी में काफी दिन इलाज चला और 9 अप्रैल को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें