बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी का जिम्मा राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुमार कश्यप को सौंपा है।
प्रदेश के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से वार्ता करके प्रदेश, लोकसभा, जिला आदि कमेटियों का गठन किया जाएगा। पार्टी महासचिव कश्यप के अनुसार विधानसभा चुनाव में खराब नतीजों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है।
अब संगठन में पचास प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दी जाएगी। प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी के अलावा प्रत्येक लोकसभा सीट पर 12-12 प्रभारी सभी समाज और धर्म को समायोजित करते हुए नियुक्त किए जाएंगे। 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिवस मनाने के साथ अभियान की शुरुआत की जाएगी।