फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी से लोगों का हाल हुआ बेहाल

Tue, 16 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा में 10 दिनो से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों के बार बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद भी उन्हें पीने के पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं बनाए जाने पर आज कस्बे की महिलाओं के साथ लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सरंपच भारत इंदु शर्मा के साथ स्थानीय महिलाओं तोशी, राज कुमारी, पुष्पा, त्रिपता, मधु, सुषमा, कमल गुप्ता, कांता, राधा रानी, प्रवीन शर्मा आदि ने बताया की कस्बे में स्थापित ट्यूबवेल की मोटर के जल जाने से लोगों को 10 दिनों से पीने का पानी ही नहीं मिल रहा है।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया था लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने पर भी उन्हें पीने के पानी की आपूर्ति को सुचारु नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की एक स्टैण्ड बाई मोटर थी वह भी विभागीय अधिकारी यहां से ले गए थे जिससे लोगों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर उन्हें पीने के पानी की आपूर्ति को सुचारु नहीं बनाया गया तो वे हाईवे पर पहुंच कर मार्ग को अवरुद्ध कर देगें जिस की जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें